Wednesday, October 21st, 2026

विधानसभा चुनाव 2021: सबसे व्यस्त चुनावी दिन होगा 6 अप्रैल, 475 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

नई दिल्ली
असम और बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को मतदान होगा, जबकि पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जनता 6 अप्रैल को वोट डालेगी। इसके अलावा 6 अप्रैल को ही दो लोकसभा सीटों पर भी मतदान होना है।इस वर्ष देश के पांच प्रदेशों में होने वाला विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है।  इतने बड़े चुनावी आयोजन के चलते 6 अप्रैल का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान होना है, जबकि असम में तीन और बंगाल में आठ चरणों में वोटिंग कराई जाएगी। 

चुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम को जिन पांच विधानसभाओं की घोषणा की, उनमें 6 अप्रैल संयोग से चुनाव कार्यक्रम का सबसे बड़ा दिन होने वाला है। उस दिन असम और बंगाल के तीसरे चरण के अलावा दो लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होगा। मिलिए सुनील अरोड़ा से जिनकी देखरेख में होगें पांच राज्‍यों के चुनाव,इसके बाद सीईसी पद से होंगे रिटायर 6 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटें, केरल विधानसभा की 140 सीटें, असम में 40 निर्वाचन क्षेत्र, पश्चिम बंगाल विधानसभा की 31 सीटें और पुडुचेरी विधानसभा की सभी 30 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह भी ऐलान किया कि 6 अप्रैल को मलप्पुरम और कन्याकुमारी लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। इनके परिणाम की घोषणा भी सभी राज्यों के साथ 2 मई को ही की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असम में तीन चरणों में चुनाव कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को 47 सीटों के लिए होगा जबकि दूसरे चरण का मतदान 39 सीटों के लिए 1 अप्रैल को होगा।
 

 

#विधानसभा चुनाव 2021:

Source : Agency

पाठको की राय